Categories: News-Headlines

आसियान के नेताओं का तीन दिन का वर्चुअल सम्मेलन आज शुरू हुआ

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन- आसियान के नेताओं का तीन दिन का वर्चुअल सम्मेलन आज शुरू हुआ। म्‍यांमा में सैन्‍य तख्‍ता पटल के बाद से देश में संकट कम करने में सहयोग से इनकार को लेकर सेना के वरिष्‍ठ जनरल को बैठक में शामिल नहीं होने देने पर म्‍यामां आसियान सम्मेलन का बहिष्‍कार कर रहा है। सेना ने वरिष्‍ठ जनरल मिन हलयांग को बैठक से हटाया जाना अपमान जनक माना है। आसियान ने फरवरी में आंग सान सू की को अपदस्‍थ किये जाने और सत्‍ता हथ‍ियाने की भी कडी निंदा की थी। दस देशों के समूह आसियान की इस वर्ष अध्‍यक्षता कर रहे ब्रूनेई ने म्‍यामां के राजनयिक चान येई को एक गैर राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया था लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुई।

आसियान ने सरकार को अपदस्‍थ करने वाले और शांति प्रक्रिया लागू करने में नाकाम रहने पर जुन्‍टा प्रमुख मिन आंग हलयान को बहिष्‍कृत करने का 15 अक्‍टूबर को निर्णय लिया था।

म्‍यामां के विदेश मंत्रालय ने तीन दिन के सम्‍मेलन में देश की भागीदारी को डाउनग्रेड करने के आसियान के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया है। यह सम्‍मेलन कोरोना संक्रमण को देखते हुए वीडियो काफ्रेंस के जरि‍ये हो रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.