वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2023-24 ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि अर्थव्यवस्था ने जो विकास गति पहले से हासिल कर रखी है, वह रुकने न पाए। वित्त मंत्री आज ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में हितधारकों के साथ बजट के बाद की चर्चा में भाग ले रही थीं।
वित्त मंत्री ने कहा है कि विकास की गति बनाए रखने के उद्देश्य से बजट में न केवल पूंजीगत व्यय के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, बल्कि राज्यों को पूंजीगत संपत्ति बनाने में अधिक धन आवंटित करने पर भी बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में पिछड़े और वंचित वर्गों को शामिल करने पर बल दिया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि समावेशन की प्रक्रिया में संतुष्टि प्रमुख उद्देश्य है, और विकास के मूलभूत लाभों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए परिपूर्णता को हासिल करने की आवश्यकता है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने एक सौ चौदह आकांक्षी जिलों के अलावा देश में पांच सौ आकांक्षी ब्लॉकों की पहचान करने के बारे में भी विचार किया है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment