शुभारंभ होने के बाद से क्षेत्रीय स्तर पर हवाई संपर्क योजना (आरसीएस) – उड़े देश का आम नागरिक (यूडीएएन) के अंतर्गत कुल 519 हवाई मार्गों को संचालित किया जा रहा है।
वर्तमान में, उड़ान योजना के तहत 2 जलीय हवाई अड्डों और 9 हेलीपोर्ट सहित 76 हवाई अड्डों को कार्यान्वित किया जा चुका है। 4 हवाई अड्डे क्षेत्रीय स्तर पर हवाई संपर्क योजना (आरसीएस) के अनुसार उड़ानों के संचालन के लिए तैयार हैं। 09 हवाई अड्डों/हेलीपोर्टों का विकास कार्य पूरा हो चुका है तथा लाइसेंसिंग का कार्य प्रगति पर है। उड़ान योजना के तहत 17 हवाई अड्डों/हेलीपोर्टों का विकास कार्य प्रगति पर है। शेष हवाई अड्डों का विकास कार्य योजना के अगले चरण में है।
वर्तमान में 2 जलीय हवाई अड्डों सहित 18 हवाई अड्डे विभिन्न कारणों से अस्थायी रूप से सेवा में नहीं हैं। इन कारणों में जेट एयरवेज, जूम एयर, ट्रूजेट, डेक्कन एयर और एयर ओडिशा जैसी कुछ एयरलाइंस का बंद हो जाना शामिल है। इनके पीछे की प्रमुख वजह उच्च रखरखाव लागत, प्रशिक्षित पायलटों की कम उपलब्धता, देश में एमआरओ सुविधाओं की कमी, 3 साल का वीजीएफ कार्यकाल पूरा होने के कारण, विमानों की कम संख्या, स्पेयर पार्ट्स और इंजन की कमी तथा सीमित पीएलएफ आदि हैं।
नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment