भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई प्रणाली से जोड़ने को अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये सुविधा पहले रूपे क्रेडिट कार्ड के लिए शुरू की जाएगी। लेकिन इससे पहले, मौजूदा प्रणाली में आवश्यक सुधार किया जाएगा। रिजर्व बैंक ने बताया कि 26 करोड़ प्रयोक्ताओं और पांच करोड़ से अधिक कारोबारियों के साथ यूपीआई भारत में भुगतान का सर्वाधिक समावेशी माध्यम है। 2022 के मई माह में ही यूपीआई के माध्यम से लगभग साढ़े 10 लाख करोड़ रुपये के 594 करोड़ 43 लाख सौदे हुए।
रिजर्व बैंक ने उम्मीद जताई है कि क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने से ग्राहकों को भुगतान करने में न सिर्फ आसानी होगी बल्कि नए विकल्प भी मिलेंगे। इस बारे में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम-एनपीसीआई की ओर से आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एनपीसीआई ने ही यूपीआई प्रणाली विकसित की थी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment