Categories: STATE NEWS

आरईसीपीडीसीएल ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ट्रांसमिशन परियोजनाओं के दो स्पेशल पर्पस व्हीकल सौंपे

बिजली मंत्रालय के तहत आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने कल आरईसीपीडीसीएल के सीईओ तथा संयुक्त सीईओ तथा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों की उपस्थिति में मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को दो परियोजनाएं विशिष्ट स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) ‘ फतेहगढ़ भडला ट्रांसको लिमिटेड‘ और ‘सीकर न्यू ट्रांसमिशन लिमिटेड‘ सौंपे।

मेसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑॅफ इंडिया लिमिटेड का चयन भारत सरकार के बिजली मंत्रालय द्वारा अधिसूचित मानक बोली दस्तावेजों तथा दिशानिर्देशों के अनुरूप ट्रांसमिशन डेवेलपर्स के चयन के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) आधारित टैरिफ के माध्यम से किया गया।

आरईसी लिमिटेड के बारे में : आरईसी लिमिटेड एक नवरत्न एनबीएफसी है, जो बिजली मंत्रालय के तहत पूरे भारत में बिजली क्षेत्र वित्तपोषण एवं विकास पर केंद्रित है। 1969 में स्थापित आरईसी लिमिटेड ने अपने प्रचालन के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों, केंद्रीय/राज्य बिजली यूटिलिटीज, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों, ग्रामीण बिजली सहकारी संघों तथा निजी क्षेत्र यूटिलिटीज को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। इसकी व्यवसाय गतिविधियों में बिजली क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में परियोजनाओं का वित्तपोषण, विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं में जेनरेशन, ट्रांसमिशन, वितरण परियोजनाएं तथा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.