Categories: News-Headlines

आयुष संबंधी उत्‍पादों का बाजार 18 अरब डॉलर को पार कर गया

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज कहा कि आयुष संबंधी उत्‍पादों का बाजार 18 अरब डॉलर को पार कर गया है। राजस्‍थान में जयपुर स्थित राष्‍ट्रीय आयुर्वेद संस्‍थान में आयुर्वेद दिवस के बारे में एक समारोह को संबोधित करते सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में आयुर्वेद को प्रोत्‍साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि आयुष संबंधी उत्‍पादों के बाजार में 2014 से 2020 तक 17 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि आयुर्वेद दिवस 2016 से हर वर्ष धनवन्‍तरी जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य आयुर्वेदिक जीवन शैली को बढ़ावा देने में आयुर्वेद के स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस का विषय है- पोषण।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.