Categories: News-Headlines

आयुष मंत्रालय ने एएसयू दवाओं में अश्वगंधा के पत्तों का इस्तेमाल ना करने के परामर्श की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समूह की स्थापना की

आयुष मंत्रालय ने एएसयू (आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी) दवाओं में अश्वगंधा (विथानिया सोम्निफरल) के पत्तों के उपयोग से संबंधित मामले की पुनः समीक्षा करने का फैसला किया है और इसके लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है।

इससे पहले मंत्रालय ने एएसयू दवाओं में अश्वगंधा की पत्तियों का इस्तेमाल ना करने का परामर्श जारी किया था।

आयुष मंत्रालय द्वारा अश्वगंधा के पत्तों के उपयोग पर रोक लगाने के मद्देनजर (एएसयू ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन को दिनांक 06.10.2021 को लिखे पत्र संख्या एल-11011/9/2021-डीसीसी के जरिए), एएसयू दवा विनिर्माण उद्योग के भागीदारों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे।

साथ ही, आयुष मंत्रालय ने हितधारकों को एएसयूउत्पादों में अश्वगंधा के पत्तों के उपयोग को लेकर अपनी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था। इसी चर्चा के आधार पर मंत्रालय ने अश्वगंधा (विथानिया सोम्निफरल) के पत्तों के उपयोग से बचने के लिए दवा निर्माताओं को जारी किए गए परामर्श की पुनः समीक्षा करने का फैसला किया है।

विशेषज्ञ समूह वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर एएसयू उत्पादों में अश्वगंधा के पत्तों/अश्वगंधा के पंचांग के उपयोग पर भारत सरकार को उपयुक्त सिफारिशें करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

37 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.