Categories: News-Headlines

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का आयोजन किया

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने आज एमडीएनआईवाई में सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों योग प्रेमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के उप महानिदेशक श्री सत्यजीत पॉल और एमडीएनआईवाई की निदेशक श्रीमती विजयलक्ष्मी भारद्वाज भी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, एमडीएनआईवाई के छात्रों और योग प्रेमियों ने भी भाग लिया।

सूर्य नमस्कार एक आध्यात्मिक अभ्यास, आसन, प्राणायाम और ध्यान पद्धति है। सूर्य नमस्कार के प्रत्येक चरण का अपना मंत्र होता है और इसका शरीर की महत्वपूर्ण ऊर्जा (प्राण) पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से मानसिक और शारीरिक संतुलन को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह क्रम एकाग्रता और मन की स्थिरता पैदा करने के अलावा मांसपेशियों और अंगों को मजबूत करता है।

यह सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रदर्शन आयुष मंत्रालय द्वारा 1 से 14 जनवरी, 2023 तक (मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश के मौके पर) भारत भर के विभिन्न सूर्य मंदिरों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है।

एक साथ 108 स्थानों पर सफल आयोजन के बाद और गुजरात में सूर्य नमस्कार के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के बाद; मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने निरंतरता बनाए रखने के लिए इस श्रृंखला में दूसरे कार्यक्रम का आयोजन किया।

सूर्य नमस्कार शरीर और मन के समन्वय के साथ 12 चरणों में किए जाने वाले 8 आसनों का एक समूह है। सूर्य नमस्कार को सुबह-सवेरे (सूर्योदय) किया जाता है।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के वातावरण में 500 से अधिक योग साधकों ने सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन द्वारा कवर किया गया और आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी स्ट्रीम किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

14 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.