Categories: News-Headlines

आतंकवाद के खिलाफ आज दुनिया के अधिकांश बड़े देश एकमत और एकमन है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत की प्रतिष्‍ठा बढाने का साझी बनी है। जम्‍मू में आज एक सुरक्षा सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत जब बोलता है तो अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय उसे उत्‍सुकता से सुनना चाहता है। राजनाथ सिंह सुरक्षा सम्‍मेलन में भागीदारी करने और जम्‍मू-कश्‍मीर के राजनीतिक परिदृश्‍य की समीक्षा करने के लिए इस केन्‍द्रशासित प्रदेश की एक दिन की यात्रा पर हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आतंकवाद को State Policy की तरह इस्तेमाल करने वाले देशों को यह अच्छी तरह समझ लेना होगा कि यह खेल अब लंबा नही चलने वाला। आतंकवाद के खिलाफ आज दुनिया के अधिकांश बड़े देश एकमत और एकमन है। एक समय था, जब दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमरीका आतंकवाद को एक Political Weapon की तरह देखता था मगर 9/11 की घटना के बाद उसका नजरिया बदला और आज अमरीका यह मानता है कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ एक वैश्विक अपराध है। Terrorism is a Global Crime against Humanity।

इस सम्‍मेलन का आयोजन जम्‍मू विश्‍वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में किया गया। इस सम्‍मेलन में पूर्व सैनिक, लेखक, पत्रकार और अन्‍य वरिष्‍ठ सुरक्षा विशेषज्ञों ने भागीदारी की। यह सुरक्षा सम्‍मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व की सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के उपलक्ष्‍य में चल रहे कार्यक्रम का हिस्सा है।

इस सम्‍मेलन के बाद राजनाथ सिंह त्रिकुटा नगर के भाजपा कार्यालय जाएंगे और जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक सुरक्षा स्थिति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा महीने भर चलने वाले महा-जन संपर्क अभियान के हिस्से के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.