Categories: News-Headlines

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 10.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई

वित्‍त वर्ष 2021-22 के दौरान आठ महत्‍वपूर्ण उद्योगों के सूचकांक में पिछले वित्‍त वर्ष के मुकाबले दस दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष मार्च में इन आठ कोर उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में मार्च 2021 के सूचकांक के मुकाबले चार दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दिसम्‍बर 2021 में यह वृद्धि दर चार दशमलव एक प्रतिशत थी।

मार्च 2022 में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में सात दशमलव छह प्रतिशत, ईस्पात में तीन दशमलव सात प्रतिशत, सिमेंट में आठ दशमलव आठ प्रतिशत और बिजली उत्पादन में चार दशमलव नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

आठ प्रमुख उद्योगों में कोयला, कच्‍चा तेल, प्राकृतिक गैस, तेल शोधक उत्‍पाद, उर्वरक, इस्‍पात, सिमेंट और बिजली शामिल हैं। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इन उद्योगों की 40 दशमलव दो-सात प्रतिशत की भागीदारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

5 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.