Categories: News-Headlines

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक मई, 2022 के दौरान 18.1 प्रतिशत बढ़ा, बिजली, सीमेंट, कोयला और उर्वरक ने उच्च वृद्धि का रास्ता प्रशस्त किया

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक मई, 2022 के दौरान मई 2021 के सूचकांक की तुलना में 18.1 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा। मई 2022 के दौरान सूचकांक 148.1 प्रतिशत पर रहा। बिजली, सीमेंट, कोयला और उर्वरक उद्योगों के उत्पादन ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मई 2022 के दौरान उच्च वृद्धि दर्ज कराई। कोयला उद्योग में 25.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि उर्वरक उद्योग में 22.8 प्रतिशत की बढोतरी हुई। जहां सीमेंट उद्योग में 26.3 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई, वहीं बिजली क्षेत्र में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने आज मई, 2022 महीने के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (आईसीआई) जारी किया। आईसीआई चुने हुए आठ कोर उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली में उत्पादन के संयुक्त तथा एकल उत्पादन की माप करता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भारांक का 40.27 प्रतिशत शामिल रहता है। वार्षिक एवं मासिक सूचकांकों तथा विकास दर के विवरण क्रमशः परिशिष्ट 1 और 2 में उपलब्ध कराए गए हैं।

फरवरी 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 5.8 प्रतिशत से संशोधित कर 5.9 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल-मई 2022-23 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.6 प्रतिशत (अनंतिम) थी।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:

कोयला – मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान कोयला उत्पादन (भारांक : 10.33 प्रतिशत) 25.1 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26.9 प्रतिशत बढ़ा।

कच्चा तेल – कच्चा तेल उत्पादन (भारांक : 8.98 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 4.6 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.8 प्रतिशत बढ़ा।

प्राकृतिक गैस – प्राकृतिक गैस उत्पादन (भारांक : 6.88 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 7.0 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.7 प्रतिशत बढ़ा।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद –  पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक : 28.04 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 16.7 प्रतिशत बढ़ा। अप्र्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.8 प्रतिशत बढ़ा।

उर्वरक – उर्वरक का उत्पादन ( भारांक : 2.63 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 22.8 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.3 प्रतिशत बढ़ा।

स्टील – स्टील का उत्पादन (भारांक : 17.92 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 15.0 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.4 प्रतिशत बढ़ा।

सीमेंट – सीमेंट का उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 26.3 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.9 प्रतिशत बढ़ा।

बिजली – बिजली उत्पादन (भारांक : 19.85 प्रतिशत) मई 2021 की तुलना में मई 2022 के दौरान 22.0 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल से मई, 2022-23 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.7 प्रतिशत बढ़ा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.