Categories: News-Headlines

आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस, दिल्‍ली में लाल किले के समक्ष योग महोत्‍सव का आयोजन

आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हर साल विश्‍वभर में स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े किसी विशेष पहलू के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। 1948 में 7 अप्रैल को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की स्‍थापना हुई थी। इस साल विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस का विषय है- ‘हमारा ग्रह हमारा स्‍वास्‍थ्‍य’।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर विशेष बातचीत में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के निदेशक और मंत्रालय में अपर सचिव विकास शील ने कहा कि सरकार संचारी रोगों के उन्‍मूलन के लिए व्‍यवस्थित ढंग से काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि देश में मातृ और शिशु मृत्‍यु दर में महत्‍वपूर्ण कमी आई है। विकास शील ने कहा कि सतत विकास लक्ष्‍य 2030 से पहले ही हासिल कर लिये जाएंगे।

आयुष मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में लाल किले के समक्ष योग महोत्सव का आयोजन किया। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 75 दिन पहले आयोजित इस महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई केंद्रीय मंत्रि‍यों ने योगाभ्‍यास किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।
लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने प्राचीनतम काल में योग के महत्‍व को दर्शाया।

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

7 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

7 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

7 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

7 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.