Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां – 7 नवंबर 2022

छह राज्यों में विधानसभा उप-चुनाव के परिणाम अखबारों की बड़ी खबर है। जनसत्ता की सुर्खी है भाजपा ने सात में से चार सीटों पर फहराया परचम। महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व सीट पर नोटा को 12 हजार आठ सौ छह वोट। दैनिक जागरण का कहना है- कांग्रेस खाली हाथ। राजस्थान पत्रिका की टिप्पणी है- गुजरात और हिमाचल चुनाव से पहले भाजपा को जीत का बूस्टर डोज।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु प्रदूषण कम होने पर नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- प्रदूषण नियंत्रण चरणबद्ध कार्य योजना ग्रैप-4 की पाबंदी तो हटी, लेकिन डीजल गाड़ी पर असमंजस। ट्रकों की फिर से प्रवेश जैसी कई राहतें मिलीं। ग्रैप-3 के प्रतिबंध रहेंगे लागू। स्कूलों के खुलने पर आज होगा फैसला।

हिंदुस्तान का शीर्षक है- चुनाव सुधार के लिए नकद खर्च सीमा घटाने की तैयारी। नकद लेन-देन पर दो हजार रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार, पहले यह सीमा 10 हजार रुपए तक थी। निर्वाचन आयोग ने तैयार किया प्रस्ताव।

राष्ट्रीय सहारा की खबर है- डॉक्टरों के लिए बॉन्ड नीति खत्म करने की तैयारी। स्वास्थ्य मंत्रालय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सिफारिशों के आधार पर दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने में जुटा।

राष्ट्रीय सहारा की खबर है- राजमार्गों के अतिक्रमण पर चलेगा बुल्डोजर, केंद्र सरकार का राज्य सरकारों को पुलों और राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश। इन स्थानों पर अतिक्रमण कर चलाई जा रही हैं ढाबा और दुकानें।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

12 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.