Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 जनवरी 2025

छत्तीसगढ में मुठभेड में 14 नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर आज सभी समाचार पत्रों ने प्रकाशित की है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- कई हमलों के सूत्रधार और एक करोड़ के इनामी चलपति का खेल खत्‍म, 48 घंटे की मुठभेड में 14 नक्‍सली ढेर।

दैनिक जागरण के अनुसार पेरिस जलवायु संधि के साथ डब्‍लूएचओ से भी अलग हुआ अमरीका।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है- जन्‍म से नागरिकता और नहीं, अवैध प्रवासियों पर भी ऐक्‍शन।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्‍स सात महीने के निचले स्‍तर पर। पत्र लिखता है, शेयर बाजार में बढ़ी चिंता, एक दिन में निवेशकों के सात करोड़ 52 लाख रुपये डूबे।

दैनिक भास्‍कर ने खूबसूरत गुलमर्ग शीर्षक से वहां हो रहे हिमपात का चित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- हिमाचल में अगले दो दिन बर्फबारी और पंजाब के छह जिलों में वर्षा। अमर उजाला की सुर्खी है- छह साल में 21 जनवरी का दिन रहा सबसे गर्म, नौ साल में सर्वाधिक रहा औसत न्‍यूनतम तापमान, चार दिन से गर्मी दिखा रही तेवर।

दैनिक जागरण के अनुसार- तुर्किये के एक होटल में आग लगने से 76 लोगों की मौत, कई खिड़की से कूदे। और पत्र ने दिल्‍ली में चल रहे ऑटो एक्‍सपो की खबर सचित्र प्रकाशित की है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

19 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.