अमरीका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, इस खबर को सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है। दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, देशबन्धु और अमर उजाला ने मुख्य सुर्खी बनाते हुए अपने-अपने अकलन दिए हैं। वहीं पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून और जनसत्ता ने लिखा है- भारत सरकार राष्ट्र हित से कोई समझौता नहीं करेगी।
हिन्दुस्तान ने राज्यसभा में कल गृहमंत्री अमित शाह के इन शब्दों को प्रमुखता दी है- पाकिस्तान ने घुटने टेककर लगाई थी गुहार। पंजाब केसरी और राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- कांग्रेस ने पाकिस्तान को पीओके दिया था, भाजपा सरकार उसे वापस लेगी। राष्ट्रीय सहारा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इस बयान को सुर्खी बनाया है- ऑपरेशन सिंदूर अब भारत की नई नीति का आधार है। वहीं, देशबन्धु लिखता है- संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा- पहलगाम आतंकवादी हमला लश्कर-ए तैयबा के समर्थन के बिना संभव ही नहीं था।
वीर अर्जुन के अनुसार सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इंफाल में की मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की सुर्खी है- आयकर विभाग ने जारी किया- कारोबारियों और अतिरिक्त आय वालों के लिए आईटीआर फॉर्म नंबर तीन।
दैनिक जागरण की यह खबर ध्यान आकृष्ट करती है- आस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे यूटयूब भी नहीं देख सकेंगे।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment