Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 23 जून 2025

अमरीका द्वारा ईरान पर किए गए हमले की खबर आज के सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर छाई हुई है।

दैनिक जागरण लिखता है – अमरीका का ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमला, फोर्डो पर बरसाए गए बंकर बस्टर बम, ईरान ने कहा इसके गंभीर दुष्‍परिणाम होंगे।
जनसत्‍ता की सुर्खी है – तबाही का मंजर, फोर्दो, इस्‍फहान, नतांज परमाणु केन्‍द्रों पर सात बी – टू बमवर्षकों से गिराए 14 बम।

दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – अमरीका 22 साल बाद फिर सीधे युद्ध में कूदा, ट्रम्‍प बोले- तीनों एटमी साइट्स तबाह; ईरान का दावा – ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ, हम बदला लेंगे।

ईरानी राष्‍ट्रपति से पीएम मोदी की बात भी सभी अखबारों में प्रमुखता से है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – पीएम ने कहा शांति के लिए संवाद जरूरी।

ऑपरेशन सिंदूर का असर, अभी से 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा कड़ी, एंटी ड्रोन रडार सिस्टम पहले से तैनात – नवभारत टाइम्स में है।

अमर उजाला ने खबर दी है- पहलगाम के हमलावरों को पनाह देने वाले दो आतंकी मददगार गिरफ्तार।

मानसून में चैन से नहीं रह पाएंगे नक्सली, सख्ती से चलेगा अभियान, गृहमंत्री अमित शाह का यह बयान अमर उजाला सहित अधिकांश अखबारों में है।

दुनियाभर के कपड़ा ब्रांड बंग्लादेश की जगह भारत को दे रहे बड़े ऑर्डर, 2024-25 में देश का कपड़ा निर्यात 12 प्रतिशत बढा -दैनिक भास्कर में है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.