Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 मई 2025

कल रात दिल्‍ली एनसीआर में आये तूफान और बारिश की खबर आज सभी समाचार पत्रों ने सचित्र प्रकाशित की है। अमर उजाला लिखता है- आंधी-बारिश के साथ पडे़ ओले। दिल्‍ली, गाजियाबाद, नोएडा में कई जगह बिजली आपूर्ति हुई बाधित। दैनिक भास्‍कार की खबर है- दिल्‍ली- एनसीआर में 79 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- तूफानी हवाओं ने मचाया तांडव। कई जगह पेड़-खंभे उखडे़। ट्रेन, मेट्रो और उडाने प्रभावित।

छत्तीसगढ में माओवादी बसव राजू के मारे जाने की खबर अधिकतर अखबारों ने प्रकाशित की है। दैनिक जागरण लिखता है- डेढ करोड़ इनामी कुख्‍यात बसव राजू सहित 27 माओवादी मारे गये, एक जवान बलिदान।

प्रधानमंत्री मोदी आज देश को समर्पित करेंगे 103 अमृत भारत स्‍टेशन, राजस्‍थान के बीकानेर से देशभर के शहरों को देंगे सौंगात। अमर उजाला सहित सभी अखबारों में है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 750 तीर्थ यात्रियों का चयन, लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है यात्रा, जून में होगी शुरू और अगस्‍त तक जारी रहेगी।

जनसत्ता की खबर है। बढ़ती दहाड़ एशियाई शेर 32 फीसदी बढे, गिर के साथ सौराष्‍ट्र के 11 जिलों तक फैले- राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.