Horoscope

आज का राशिफल 8 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। यात्रा हो सकती है। नए संबंधो में नजदीकी बढेंगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा।

वृषभ राशिफल: कॅरियर में बदलाव की आशा के बीच बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक अडचनें दूर करने के लिए उपाय अपनाने होंगे।

मिथुन राशिफल: राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

कर्क राशिफल: समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत करें, भाग्य बदल जायगा। अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आप की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है।

सिंह राशिफल: नए व्यापारिक सौंदे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति सम्भव। अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। वाणी में सुधार से जीवन खुदबखुद सुधर जायगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल: संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। आप कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।

तुला राशिफल: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग है। शिक्षा जगत से जुड़ें लोगों का तबादला हो सकता है। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल: समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च हो सकता है। गलत बोलकर खुद का नुकसान कर बैठेंगे। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे।

धनु राशिफल: व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

मकर राशिफल: मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। लंबे समय से विचारों में आ रहे व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशिफल: आपकी कार्य कुशलता से कई लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेगी।

मीन राशिफल: अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अतिथियों का आगमन संभव। आज कई काम अटक सकते है। योग्यता अनुसार सफलता मिलने में संदेह है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.