Categories: News-Headlines

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 14 नवंबर 2021

मेष राशि: आप की तरक़्क़ी से आप के अपनों को पीड़ा होगी। विरोधी परास्त होंगे। ज़मीन जायदाद से जुड़े मामले पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। इस समय आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। संतान को कोई उपलब्धि मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा व चिंता दूर होगी।

वृषभ राशि: क्रोध में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार मध्यम रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी कोई योजना बनेगी। मित्रों एवं परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि: कार्यस्थल पर सचेत रहें। कर्मचरियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। धर्म के प्रचार प्रसार में धन लगेगा। यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आर्थिक मदद मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। आज धार्मिक स्थल पर जाएंगे। पूजापाठ में समय व्यतीत होगा। संतान को कोई दिक्कत आ सकती है हालांकि इसका समाधान भी शाम होते-होते प्राप्त हो जाएगा।

कर्क राशि: दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। अपनी गलती स्वीकारें। नौकरी में अधिकारियों से मन मुटाव होगा। संतान सुख सम्भव है। चर्मरोग से पीड़ित रहेंगे। आज वरिष्ठ परिजन आपको कोई फायदा दे सकते हैं। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की सपरिवार यात्रा कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि: मकान दुकान से सम्बंधित समस्या का हल होगा। निजी जीवन में अन्य व्यक्ति का प्रवेश परेशानी में डाल सकता है। किसी अपनों के द्वारा आप का अपमान दुखी करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। सामाजिक कार्य में खासा समय व्यतीत हो सकता है।दोस्तों को खासा समय देंगे।किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ेगा।

कन्या राशि: आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न करें। आर्थिक मामलों में सफल रहेंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है। नवीन योजना सफल होगी। आज आपके विरोधी परास्त होंगे पर क्रोध से बचें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है। कोर्ट केस संबंधी मामले में कुछ सकारात्मक होगा। संभव हो तो गणेशजी की पूजा अर्चना करें, लाभ अवश्य मिलेगा।

तुला राशि: अपने अकड़ू व्यवहार के कारण लोग आप की निंदा करेंगे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। बच्चों के साथ समय बीतेगा। मेहमानों का आगमन सम्भव है। आज पारिवारिक परेशानियों का हल मिलेगा। विवादित रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। बुद्धिमत्ता व सावधानी से काम करना होगा।

वृश्चिक राशि: कार्य की अधिकता रहेगी। परिवार में नई ज़िम्मेदारी मिलने से व्यस्तता रहेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। मित्रों का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। आज आपको कुछ अहम सांसारिक उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

धनु राशि: आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। जीवन शैली को बदलें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अनबन सम्भव है। व्यवसायिक उन्नति से विरोधी सक्रिय होंगे। पेट से सम्बंधित रोग सम्भव हैं। राजनीतिक संबंधों का आज कोई लाभ मिलेगा। आपका समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें।

मकर राशि: व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना नहीं भूलें। भूलने की आदत के कारण कई कार्य विलंब से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। समाज में आप की ख्याति बढ़ेगी। आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ से विवाद हो सकता है लेकिन आप संयम बनाए रखें। लाभ होगा।

कुम्भ राशि: समय रहते ज़रूरी कार्य पूरे करें। आलस त्यागें और चिंता से सब काम करें। आर्थिक नुक़सान होगा। मांगलिक आयोजनों पर खर्च होगा। क़र्ज़ से सम्बंधित मामले निपटेंगे। आज परिवार संबंधी कोई विशेष महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी हो सकती है।

मीन राशि: आप की तरक़्क़ी से आप के अपनों को पीड़ा होगी। विरोधी परास्त होंगे। ज़मीन जायदाद से जुड़े मामले पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य उन्नति होगी। हर तरफ लाभ के अवसर बन रहे हैं। आज संतान के लिए दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। उसकी खुशियों का ध्यान रखें। उनकी समस्याएं जानें और समाधान के लिए कोशिश करें। हल अवश्य मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.