मेष राशिफल: आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफ़लता मिलेगी। धर्म कर्म में समय बीतेगा। संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए ग़लत मार्ग पर जाने से बचें, बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ संबंधित चिंता बनी रहेगी।
मिथुन राशिफल: आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी पिता के साथ संबंध मधुर होंगे,जीवनसाथी के साथ यात्रा सम्भव है। संतान के क्रियाकलापों से नाराज़ रहेंगे।
कर्क राशिफल: वाहन पर खर्च की संभावना के बीच यात्रा के योग बनेंगे, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। बाहरी लोगों के दख़ल से कार्य बिगड़ सकता है।
सिंह राशिफल: पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज़मीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। किसी की कमी निकालना बंद करें।
कन्या राशिफल: समाज में आप के किए कार्यों की प्रशंसा होगी। वाहन सुख संभव, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पिता के साथ आवश्यक मुद्धों पर चर्चा होगी।
तुला राशिफल: व्यवसायिक यात्रा के योग के बीच आर्थिक लाभ सम्भव है। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। संतान के अनुकूल व्यवहार से खुश होंगे, वाहन सुख मिलेगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल: व्यापार मध्यम रहेगा। किसी ज़रूरी दस्तावेज़ के न मिलने से चिंता बढ़ेगी। पेट से जुड़े रोगों से पीड़ित रहेंगे। माता पिता के फ़ैसले से नाखुश रहेंगे।
धनु राशिफल: आजीविका से संबंधित समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवन साथी के व्यवहार से नाराज़ रहेंगे।
मकर राशिफल: उन्नति के कई नए रास्ते सामने आएंगे, आर्थिक लाभ होगा। अपनों के व्यवहार से नाखुशी के बीच वाहन सुख सम्भव है। ज़िद्दी व्यवहार के चलते तनाव में रहेंगे।
कुंभ राशिफल: समाज में ख्याति प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता के बीच व्यापार विस्तार के योग बन रहें हैं। साज सज्जा पर खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय कमजोर है।
मीन राशिफल: परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। किसी को समझने में जल्दबाज़ी न करें, पिता से संबंध मधुर होंगे, यात्रा होगी। दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास न करें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment