Categories: News-Headlines

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 28 दिसंबर 2021

मेष राशि: वित्तीय मामलों में दूूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। संतान से संबंधित कोई विशेष सुख प्राप्त हो सकता है। संतान को कोई दिक्कत आए तो उसका प्राथमिकता से निराकरण करने का प्रयास करें। आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान की ओर से कुछ खास समाचार मिल सकता है लेकिन गंभीर मामलों को आपको शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। अगर आप घर पर फर्नीचर का काम कराने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृषभ राशि: व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षास्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। आप कुछ नया कारोबार करने की सोच सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। किसी खास विषय पर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। कठिन परिस्थितियों का हल आसानी से निकल जायेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। बच्चे घर के कामों में मदद करेंगें।

मिथुन राशि: वही होता हे जो भगवान् को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आपके मन की कोई खास इच्छा आपके जीवनसाथी पूरी कर सकते है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का ऑफर आयेगा।

कर्क राशि: लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। महिलाएं घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगी। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे है। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिसके शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की अवहेलना ना करें। संतान से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान के कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि: अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से अनुचित व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है ,अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। ग्रह गोचर आपके लिए भाग्य वृद्धि कर रहा है। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। संतान के कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें।

कन्या राशि: परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा रहेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

तुला राशि: अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे, इसमें बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे जिससे आपके साथी आपसे बहुत खुश होंगे , दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं ,नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आपके इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी सीनियर की मदद मिलेगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा। अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है। माता की सेहत का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कोई जरूरी बात शेयर कर सकते हैं। विदेश संबंधी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, अन्यथा किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। पुत्र—पुत्री से संबंधित श्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा। संतान या परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग हैं।

धनु राशि: धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें। आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपका दिन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको थोड़ा आलस्य और थकान बनी रहेगी। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।

मकर राशि: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। आपका काम ज्यादा और लाभ कम होने की उम्मीद है। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा। लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। अगर आपके पास दोपहिया वाहन है, तो हेलमेट लगाना ना भूलें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेंगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को याद ना करें। वर्तमान में ही रहना सीखें। आज संतान संबंधी सर्वश्रेष्ठ सुख प्राप्त हो सकता है। संतान को कोई खास या पसंदीदा उपहार भी आज आप दे सकते हैं।

कुम्भ राशि: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा जिससे आपकी खुशी बनी रहेगी। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। कोई शुभ सूचना मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्य में वर्चस्व बढ़ेगा। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। ऐसा होने पर इसका त्वरित निराकरण करें। पुत्र से संबंधित कोई शिकायत भी प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का अभी समय नहीं है। आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के काम के सिलसिले में कि गई यात्रा से आपको लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपका आध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.