मेष राशि: वर्तमान चिंता से देरी से निजात मिलेगी। किसी बड़े अधिकारी की सहायता से कार्य होंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी न करें। परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज यात्रा कष्टप्रद रहेगी। आज नकारात्मकता से बचें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान से संबंधित कोई परेशानी सामने आ सकती है पर उसका निराकरण अवश्य करने की कोशिश करें।
वृषभ राशि: दोस्तों के साथ यात्रा होगी। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद सम्भव है। पूर्व में किये निवेश से लाभ होगा। कार्य विस्तार के योग हैं। ज़रूरी कार्यों को अनदेखा कर रहे हैं, सतर्क रहें। मित्रों व रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। आज आपके बड़े लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशी प्राप्त होगी।संतान को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इससे आपको हर्ष प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: बिना मतलब के खर्च किए जा रहे हैं। समय रहते स्थिति को नियंत्रित करें। व्यापार विस्तार के लिए समय मध्यम है। नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी। वाहन पर खर्च होगा। किसी अहम मसले पर घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रयास करेंगे। संतान के कैरियर या शिक्षा के संबंध में कोई सुखद खबर प्राप्त हो सकती है।
कर्क राशि: आलस की अधिकता से कार्य लम्बित होंगे। परिजनों से मतभेद होंगे। स्वास्थ का ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे आप निवेश करने से बचें। बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। कर्क राशि। आज घर में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। व्यर्थ के विवाद या कहासुनी से बचें। आज संतान का विशेष ख्याल रखें, उसकी समस्याएं जानें और उनके निराकरण की कोशिश करें।
सिंह राशि: समय की अनुकूलता का आभास होगा। ज़मीन जायदाद के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। पूर्व में किए वादे पूरा करने का समय है। सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति रहेगी। किसी अच्छे काम की शुरुआत होगी। संतान के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है। खासतौर पर पुत्र संतान की शिकायत मिल सकती है पर डांटने की बजाए समझाइश से काम लें।
कन्या राशि: अपनी वाक् शैली से सभी को अपना बना लेंगे। अधिकारी वर्ग आप से प्रभावित होगा। ज़मीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आज घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी तैयारियां हो सकती हैं। आज संतान से विशेष सुख प्राप्त हो सकता है। संतान को कोई उपलब्धि मिल सकती है जिससे मन हर्षित होगा।
तुला राशि: समय पर आर्थिक मदद मिलने से अटके काम पूरे होंगे आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा परिवार में आप के किए कार्यों की निंदा होगी संतान के विवाह के किए योग्य प्रस्ताव मिलेंगे। परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल रहेंगी। समाज में आप अहम मुकाम हासिल करेंगे। संतान की कोई समस्या सामने आ सकती है, ऐसा होने पर उसका निराकरण करने की कोशिश करें, कामयाबी मिलेगी।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मकान दुकान से सम्बंधित निर्णय लेने होेंगे। आर्थिक मदद मिलेगी। व्यापार में बदलाव का मन है। दोस्तों की सहायता से कार्य होंगे। अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। संतान से संबंधित कोई विवाद हो सकता है। सावधानी बरतें। ऐसा होने पर समझदारी से काम लेना ज्यादा हितकर होगा।
धनु राशि: पारिवारिक माहौल अनुकूल होगा। धर्म कर्म में धन लगेगा। भाइयों से सम्बंध मज़बूत होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय आज उपयोगी बना हुआ है। व्यापार में नई तकनीकी का उपयोग शुभ होगा। किसी राजकीय कार्य में सफल होंगे। युवाओं को इंटरव्यू परीक्षा आदि में सफलता मिल सकती है। संतान के कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई चिंता आज दूर हो जाएगी। संतान को कोई दिक्कत भी आ सकती है।
मकर राशि: मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। भाइयों की मदद करना होगा। परिवार के किसी विशेष व्यक्ति की कमी रहेगी। मन उदास रहेगा। यात्रा हो सकती है। धार्मिक रुचि में कमी आएगी। आज ध्यान अध्यात्म तथा योग की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन का अनुसरण करना लाभदायक रहेगा। संतान को इंटरव्यू परीक्षा आदि में सफलता मिल सकती है। संतान को कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। उनके कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई चिंता आज दूर हो सकती है।
कुम्भ राशि: आप के लिए फ़ैसलों से परिवार जन नाखुश रहेंगे। संतान की उन्नति में बाधा आएगी। वाहन सुख मिलेगा। विवाह में विलंब चिंता बढ़ाएगी। नौकरी में मन न लगने से तनाव बना रहेगा। मानसिक शांति के लिए धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत कर सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन विशेष हितकारी है। संतान को कोई कैरियर या शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
मीन राशि: आप बोलने में ध्यान नहीं रखते हैं। खरा बोलने के कारण आज लोग आपको अपने से अलग करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। आस पड़ोसियों से सम्बंध मधुर होंगे। आज परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बनेगी। इस समय आपको आर्थिक स्थिति मजबूत करने की जरूरत है। इसमें परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment