Categories: News-Headlines

आज का अखबार 9 अक्टूबर 2022, सुर्खियों में खबरें

वायुसेना दिवस पर भव्‍य हवाई शो को आज कई अखबारों ने सचित्र सुर्खियों में दिया है। जनसत्‍ता ने कहा है- भारतीय वायुसेना में नई शस्‍त्र प्रणाली से अब मिसाइल बनेंगी और मारक। अमर उजाला ने लिखा है- वायुसेना को मिलेगी नई हथियार प्रणाली शाखा।

राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द है- वायुसेना की नई वर्दी, नई ब्रांच, नई सोच। कल ही नई युद्धक वर्दी के अनावरण की खबर के साथ महामहिम राष्‍ट्रपति की उपस्थिति को भी अखबारों ने रेखांकित किया है। अखबारों ने हरक्‍यूलिस विमान के हवा में शानदार प्रदर्शन के चित्र भी दिये हैं। दैनिक जागरण ने लिखा है- सूर्यकिरण की टीम के हैरान करने वाले करतब और राफेल के रफ्तार ने किया रोमांचित।

शिवसेना के नाम और निशान पर निर्वाचनआयोग की रोक भी आज अखबारों की सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- आयोग ने जब्‍त किया शिवसेना का निशान, कहा- पर्याप्‍त समय दिये जाने के बाद भी दोनों पक्ष अपनी बात रखने में असफल।

राजस्‍थान पत्रिका ने केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन के चेन्‍नई में सब्‍जी बाजार में महिला दुकानदार से समस्‍याओं की जानकारी लेते चित्र को मुखपृष्‍ठ पर दिया है।

प्रधानमंत्री स्‍मृति चिन्‍ह की नीलामी 12 अक्‍तूबर तक बढ़ाये जाने की खबर भी कुछ अखबारों में है।

नवभारत टाइम्‍स ने उत्‍तर भारत में बारिश की रफ्तार पर लिखा है- दिल्‍ली और आसपास के लिए यह वरदान से कम नहीं, प्रदूषण धुला, बिल्‍कुल साफ हवा में सांसें ले रही है दिल्‍ली। कुछ अखबारों ने एक दशक के सबसे ठण्‍डे अक्‍तूबर का जिक्र करते हुए लिखा है- न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री पर गिरा।

राष्‍ट्रीय सहारा के मुखपृष्‍ठ पर दिये आलेख में इसरो की कामयाबी की चर्चा विस्‍तार से की गई है, लिखा है- चंद्रयान-दो ने पता लगाया चांद पर प्रचुर मात्रा में है सोडियम।

हिन्‍दुस्‍तान ने कुछ अलग शीर्षक से फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए कतर में चल रही तैयारियों के संबंध में लिखा है- पानी जुटाना सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। पत्र ने लिखा है- पीने को पानी नहीं, मैदान पर लाखों लीटर बहाएंगे। पत्र ने लिखा है- पानी के महत्‍व का अंदाजा इससे लगता है कि खाड़ी देशों में पानी मंहगा और पैट्रोल डीजल सस्‍ता है।

नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- दिल्‍ली की सड़कों पर आज संभलकर, जाम मुमकिन। पैगम्‍बर साहेब के जन्‍मदिन और बाल्मिकी जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के आयोजन से यातायात धीमा हो सकता है।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर कुछ अखबारों ने अपने रविवारीय परिशिष्‍ट में विशेष आलेख भी दिये हैं।

कुछ अखबार लिखते है – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल लखनऊ में बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए आठ हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.