Categories: News-Headlines

आज का अखबार 5 अक्टूबर 2022, सुर्खियों में खबरें

राजनीतिक दलों से चुनाव में खोखले वादे न करने निर्वाचन आयोग के निर्देश और आचार संहिता में संशोधन करने की योजना को कुछ अखबारों ने आज सुर्खी बनाया है।

राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं- खोखले वादे न करे, वोटरों को मुफ्त सौगात का आर्थिक पहलु भी समझाएं। उत्‍तराखंड में हिमस्‍खलन में दस पर्वतारोहियों की मारे जाने की खबर नवभारत टाइम्‍स की पहली सुर्खी है। ताजा बर्फबारी से चुनौती बढ़ने के साथ पत्र लिखता है- ग्‍लेशियर में एडवांस प्रशिक्षण पाठ्क्रम के दौरान हादसा हुआ। साइबर अपराधियों के 105 ठिकानों पर सीबीआई के छापे दैनिक भास्‍कर की खबर है।

लोकसत्‍य ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गुजरात यात्रा के समाचार विस्‍तार से दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन के राष्‍ट्रपति से फोन पर हुई बातचीत को लगभग सभी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर प्रमुखता दी है। जनसत्‍ता ने इसे पहली खबर बनाते हुए लिखा है- प्रधानमंत्री ने कहा, सेना की ताकत से हल नहीं होगा यूक्रेन का संकट। शेयर बाजार में कल जबरदस्‍त उत्‍साह को नवभारत टाइम्‍स ने पहले पन्‍ने पर विस्‍तार से दिया है, एक हजार दो सौ 76 अंक की तेजी, 58 हजार के स्‍तर को पार किया, सेंसेक्‍स झूमा, पांच लाख करोड़ बढ़े।

मौसम के हवाले से अमर उजाला लिखता है- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, दिल्‍ली एनसीआर में आज से चार दिन तक बारिश की संभावना, दस अक्‍तूबर से दिल्‍ली में दस्‍तक देगी सर्दी। आज विजयदशमी के पर्व पर विशेष आलेख और शुभकामनाएं देते हुए अखबारों ने सजे हुए दुर्गा पंडालों के रंगीन चित्र भी दिए हैं। दैनिक जागरण लिखता है- पूजा स्‍थलों से नगाडों के साथ आज विदा होंगी देवी मां, विसर्जन के लिए कृत्रिम घाट बनाए गए हैं।

दिल्ली में रावण दहन में आतिशबाजी नहीं होगी लिखा है- राजस्‍थान पत्रिका ने। रावण दहन के समय स्‍पीकर के जरिए बम पठाखों की आवाज के साथ रोशनी की जाएगी, लिखा है- रावण में पठाखें नहीं लाइट और साउंड। हिन्‍दुस्‍तान सहित कुछ अखबारों ने लिखा है- यूएर्इ में राम दरबार सहित 16 देवी देवताओं के मंदिर में आज से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। साढ़े छह दशक में बनकर तैयार हुए इस भव्‍य मंदिर का विस्‍तार 70 हजार स्‍कॉयर फुट में हुआ है। अखबारों ने इसे संयुक्‍त अरब अमीरात में लिखा जा रहा नया इतिहास बताया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.