क्रिकेट जगत में महिलाओं की जीत को आज लगभग सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर दिया है। अमर उजाला ने लिखा है – बेटियों ने सातवीं बार जीता एशिया कप। राजस्थान पत्रिका ने पहले पन्ने पर भारतीय टीम के मुस्कुराहट से खिले चेहरों के चित्र के साथ लिखा है – सातवीं बार चैम्पियन। दैनिक भास्कर के शब्द हैं – लड़कियां सातवीं बार एशिया की सरताज। दैनिक ट्रिब्यून के शब्द हैं – लंका विजय से बेटियों का सातवां एशियाई अश्वमेध।
जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, अमर उजाला और दैनिक भास्कर ने कश्मीर में आतंकवादियों के इस साल में चौथे लक्षित हमले की खबर मुख पृष्ठ पर दी है। नवभारत टाइम्स लिखता है – घाटी में फिर कश्मीरी पंडित की जान गई। हिन्दुस्तान ने लिखा है – कायराना हरकत, उपराज्यपाल ने कहा – दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पांच सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी भी साथ ही दी गई है।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इस बयान को कि सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान, आज सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर प्रमुखता दी है, बिना सुरक्षा परमाणु हथियारों पर अमरीका की चिंता भी साथ ही है। जनसत्ता लिखता है – आशंका जताई कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकवादियों के हाथ लग सकते हैं। हिन्दुस्तान ने लिखा है – बाइडन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना।
मातृभाषा में एमबीबीएस की देश में पहली बार पढ़ाई मध्य प्रदेश में शुरू करने पर हरिभूमि लिखता है – चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में अब क्रांति आएगी। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है – मध्य प्रदेश की पहल, हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई।
लोकसत्य ने प्रधानमंत्री के सहज और सरल भाषा में कानून लिखने के आह्वान को पहली खबर बनाया है।
हरिभूमि ने विस्तार से विश्लेषण के साथ लिखा है – नए साल से सस्ता मिलेगा ईंधन, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल दिसम्बर या जनवरी से बाजार में आ जाएगा।
दैनिक भास्कर ने खबर दी है – अमरीका में भारतीयों की तरह बचत करने लगे लोग, पचास साल में सबसे कम है बेरोजगारी दर, लेकिन नौकरी होने के बाद भी मंदी होने का अंदेशा। पत्र लिखता है – अमरीकियों ने लगातार बढ़ती महंगाई के बाद भारतीयों से सबक सीखा।
दिल्ली एनसीआर में दिवाली से पहले दूध के दाम फिर बढ़ने पर दैनिक ट्रिब्यून ने शीर्षक दिया है – दूध में फिर उबाल।
नवभारत टाइम्स ने लिखा है – सड़कों पर किया शोर तो नहीं रहेगी खैर। नहीं चलेगा प्रेशर हॉर्न, अतिक्रमण पर भी एक्शन। पत्र ने लिखा है – दिल्ली में वायु प्रदूषण की तरह ही ध्वनि प्रदूषण गंभीर स्थिति पर।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment