Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 7 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्‍यारोप की खबरों से भरे हैं। सत्‍ता और विपक्ष की जुबानी जंग पर जनसत्‍ता ने लिखा है- सत्‍ता पक्ष ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिन्‍दा, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण हो रहा है।

राष्‍ट्रीय सहारा की बडी खबर है- पूर्वी मेदिनीपुर में. एन.आई.ए. की टीम पर हुआ हमला। जनसत्‍ता, दैनिक भास्‍कर, अमर उजाला, हरिभूमि और नवभारत टाइम्‍स ने इस खबर को पहले पन्‍ने पर दिया है।

अमर उजाला, दैनिक जागरण और राष्‍ट्रीय सहारा की बडी खबर है- नवजात बच्‍चों के देशव्‍यापी तस्‍करी गिरोह का पर्दाफाश। दिल्‍ली, हरियाणा में 7 जगह छापे। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- 7 आरोपी गिरफ्तार।
देशबंधु ने लिखा है- देश के कई राज्‍यों में पारा चालीस के पार। पूर्वोत्‍तर में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोग परेशान।

जनसत्‍ता ने पहले पन्‍ने पर विशेष आलेख में एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है- माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया मंच पर सामग्रियों को लेकर चेताया, भू-राजनीतिक हित साधने के लिए पडोसी देश की खतरनाक चाल, भारत में कृत्रिम मेधा से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में चीन।

नवभारत टाइम्‍स और राजस्‍थान पत्रिका के पहले पन्‍ने की खबर है- मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट ने फैसले में कहा- लिव-इन में रह रही महिला को भी गुजारा भत्‍ता।

अमर उजाला और देशबंधु की खबर है- लाओस में फंसे 17 भारतीय घर लौटेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लाओस के अधिकारियों को शुक्रिया कहा, आकर्षक नौकरी के झांसे में लाओस गए थे।

अमर उजाला की खबर है- मालदीव के तेवर ढीले, भारत की दरियादिली पर कहा शुक्रिया।
राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- अमरीका में इन दिनों ऑरेगॉन के समुद्री तट पर एलियन जैसे दिखने वाले परिन्‍दों की भरमार।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.