Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 5 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चीन की सरकारी मीडिया में भारत की प्रशंसा अख़बारों की बड़ी ख़बर है- दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- भारत के बढ़ते कद की चीन में चर्चा, कहा- भारत अब दुनिया का एक धुव्र। रूस-रूक्रेन युद्ध में भारत ने सूझबूझ वाला रवैया अपनाया, एशिया और दुनिया में छोडी छाप। अमर उजाला की सुर्खी है- दस साल में बदल गया भारत, बना प्रमुख शक्ति, ग्‍लोबल टाइम्‍स ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कूटनीति को सराहा।

दैनिक जागरण की ख़बर है- बढ़ सकता है किसान सम्‍मान निधि का पैसा, कृषि बजट आवंटन में जारी रहेगा बढ़ोतरी का सिलसिला, फसल बीमा योजना भी रहेंगी जारी। पिछले दस सालों में कृषि बजट में पांच दशमलव सात गुना बढ़ोतरी हुई है।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- भारत 2027 तक दाल उत्‍पादन में आत्‍मनिर्भर होगा, सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरहर दाल की खरीद के लिए पोर्टल का शुभारम्‍भ किया। अभी तक ज्‍यादातर किसान अपनी उपज मंडी जाकर नहीं बेचते, बिचौलिए कम दाम पर कर लेते हैं सौदा।

कारोबार पन्‍ने पर अमर उजाला लिखता है- मकानों की बिक्री दस सालों के शीर्ष पर। देश के आठ प्रमुख शहरों में पिछले वर्ष चार लाख ग्‍यारह हजार मकान बिके।

वहीं नवभारत टाइम्‍स की ख़बर है- घूमने के लिए ऋण ले रहे युवा, ट्रैवल लोन में आया चालीस प्रतिशत तक का उछाल, बचत से खर्च की ओर बढ़ रहे काफी लोग।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.