Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 4 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्‍तर पर पहुंचने को आज के सभी समाचार पत्रों ने मुख पृष्‍ठ पर दिया है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – दिल्‍ली दुनिया में सर्वाधिक प्रदूषित, अत्‍यधिक गंभीर श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्‍ता सूचकांक। उप राज्‍यपाल ने बैठक कर हालात की समीक्षा की। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं – सबसे सख्‍त बंदिशों का काउंटडाउन, ए क्‍यू आई पांच सौ पहुंचा। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है – अत्‍यधिक गंभीर हुई दिल्‍ली, हरियाणा की आबोहवा।

छत्‍तीसगढ में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के छापे भी अखबारों की सुर्खी बने हैं। जनसत्‍ता ने प्रवर्तन निदेशालय के दावे को दिया है – महादेव ऐप के प्रवर्तकों ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को दिए पांच सौ आठ करोड़ रूपए। अमर उजाला ने सीएम बघेल के शब्‍दों को दिया है — छवि धूमिल करने का प्रयास।

उधर, राजस्‍थान में जल जीवन मिशन से जुडे घोटालों के सिलसिले में जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ सेकेट्री और पांच इंजीनियरों समेत दस लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी दैनिक भास्‍कर में हैं।

चुनावी परिदृश्‍य पर राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – सियासी डगर पर न कोई अपना न कोई पराया, रिश्‍तों पर भारी सियासत। मध्‍यप्रदेश में पांच, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ में दो-दो सीटों पर परिवार के ही लोग आमने-सामने।

हम तरीख पे तारीख वाली कोर्ट नहीं बनना चाहते। प्रधान न्‍यायाधीश डी वाई चंद्रचूड के इन शब्‍दों को राष्‍ट्रीय सहारा ने पहले पन्‍ने पर दिया है। वकीलों द्वारा नए मामलों में स्‍थगन के अनुरोध का मुद्दा उठाते हुए प्रधान न्‍यायाधीश ने कहा – जब तक अत्‍यंत जरूरी न हो, तब तक सुनवाई स्‍थगित करने का अनुरोध न करें।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.