Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 31 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने की खबर जनसत्‍ता सहित सभी अखबारों में है- दैनिक जागरण ने बताया है कि सरकार ने किया विपक्ष के साथ खटास खत्‍म करने का फैसला, पिछले सत्र में निलंबित सांसद होंगे बहाल।

हिन्‍दुस्‍तान के आर्थिक पन्‍ने की खबर है- अंतरिम बजट से पहले आर्थिक मोर्चे पर देश की साख बढ़ी, अतंरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने भारत की वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 6 दशमलव सात प्रतिशत किया। अमरीका और चीन से कहीं आगे रहेगा भारत।

बिहार और झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने पर भी अखबारों की नजर है। दैनिक जागरण लिखता है- लुकाछिपी के बाद झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंचे, जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय आज करेगा पूछताछ। पंजाब केसरी ने सवाल के साथ लिखा है- क्‍या पत्‍नी कल्‍पना सोरेन संभालेंगी गद्दी? जनसत्‍ता ने बताया है- पटना में ईडी ने रेलवे में कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में तेजस्‍वी यादव से आठ घंटे से ज्‍यादा पूछताछ की।

राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- देश में पहली बार ट्रांसप्‍लांट किया गया सेरेमिक का घुटना, कम घिसाव होने से इसकी उम्र भी ज्‍यादा होगी।

दैनिक भास्‍कर ने बताया है- केन्‍द्र सरकार ने मेडिकल के स्‍नातकोत्‍तर पाठ्क्रमों में प्रवेश की परीक्षा नीट-पीजी की फीस सात सौ पचास रुपये घटाई।

अमर उजाला की खबर है- यमुना विकास प्राधिकरण सेक्‍टर-21 में फिल्‍मसिटी का निर्माण फिल्‍मकार बोनी कपूर की कंपनी और एक रि‍एल स्‍टेट कंपनी मिलकर करेंगी।

जनसत्‍ता की सुर्खी है- दिल्‍ली में साल-2012 के बाद इस साल की जनवरी रही सबसे ठंडी।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

17 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

19 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

21 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

21 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.