Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 29 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

बिहार में नौवीं बार नीतीश सरकार बनने की खबर अखबारों के पहले पन्‍ने पर सचित्र छाई हुई है। अमर उजाला की हेडलाइन है- राजग में लौटे नीतीश। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- गिरी महागठबंधन सरकार। जनसत्‍ता ने टिप्‍पणी की है- बिहार में नीतीश कुमार। अपने बूते बहुमत नहीं फिर भी बनाते हैं सरकार। दैनिक जागरण की सुर्खी है- बिहार में सीएम वही, सरकार नई। दैनिक भास्‍कर की हेडलाइन भी ध्‍यान खीचती है- गजबे सरकार, राज बदला न रिवाज। अखबारों ने विभिन्‍न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी दी है।

झारखंड में नवरत्‍नगढ़ में पुरातात्विक खुदाई में 16वीं, 17वीं सदी का इतिहास का पता चलने का समाचार देशबन्‍धु में है।

राजस्‍थान पत्रिका ने ज्ञानवापी विवाद पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय में आज दायर होने वाली याचिका की जानकारी दी है। वजूखाने का भी ए एस आई सर्वे कराने की मांग करेगा हिन्‍दु पक्ष।

मालदीव की संसद में जमकर मरपीट दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्‍स और दैनिक भास्‍कर में है।

दैनिक जागरण ने बताया है- लालकिले में बावली में आई एन ए अफसरों को कैद रखने वाली जेल खुलेगी। ए एस आई बावली का संरक्षण कराकर पर्यटकों के लिए खोलेगा।

हरिभूमि ने कश्‍मीर घाटी में बर्फबारी का समाचार सचित्र दिया है। देशबन्‍धु ने पश्चिमी हिमालय में कल बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

बस कुछ ही दूर रह गई कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी। कश्‍मीर रेल परियोजना की आस अब पूरी होने के करीब- राष्‍ट्रीय सहारा में है।

दुनिया के सबसे बड़े क्रूज आइकॉन ऑफ द सीज़ के शनिवार को मियाजी बंदरगाह से सात दिवसीय यात्रा पर निकलने का समाचार हिन्‍दुस्‍तान और राष्‍ट्रीय सहारा में है।

देशबन्‍धु ने बॉक्‍स में लिखा है- 75वें गणतंत्र दिवस का आज होगा समापन। 31 भारतीय धुनों से गूंजेगा बीटिंग रिट्रीट समारोह। हिन्‍दुस्‍तान ने भी लिखा है शंखनाद धुन के साथ आज बीटिंग रिट्रीट।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.