Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 28 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

हाईकोर्ट से केजरीवाल को राहत नहीं। लोकसभा चुनावों के लिए अलग-अलग दलों की सूची की चर्चा भी पहले पन्‍ने पर है।

नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- उद्धव ने उतारे 17 चेहरे, गठबंधन धर्म पर नाराज कांग्रेस, बिहार में पुर्णिया पर रार। पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद के पार्टी बदलने को कई अखबारों ने सुर्खियों में दिया है। सदानंद दाते बने एनआईए के महानिदेशक, यह खबर अमर उजाला सहित कई अखबारों में है।

दैनिक भास्‍कर ने अमरीकी राष्‍ट्रपति बाइडेन के प्रशंसा भरे इस बयान को सबसे ऊपर दिया है कि पुल हादसा मामले में भारतीय क्रू की सूझबूझ से कई जानें बचीं। जनसत्‍ता, राष्‍ट्रीय सहारा और वीर अर्जुन की खबर है- केजरीवाल पर टिप्‍पणी करना पड़ा भारी, विदेशी राजनयिक तलब।

राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- तीन महीने प्रचंड गर्मी के आसार, प्री-मॉनसून का दौर रहेगा छोटा, पत्र ने लिखा है- कई हिस्‍सों में पारा अभी से पहुंचा चालीस के पार। राष्‍ट्रीय सहारा ने भी अचानक गर्मी बढ़ने की खबर पर लिखा है- कुछ राज्‍यों में अलर्ट जारी।

राजस्‍थान पत्रिका ने 17वीं लोकसभा की रिपोर्ट पर लिखा है- सांसदों ने सबसे ज्‍यादा पूछे स्‍वास्‍थ्‍य पर सवाल। आईपीएल में अब तक के सबसे अधिक दो सौ 77 का स्‍कोर बनने को नवभारत टाइम्‍स और अमर उजाला ने एहमियत दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.