Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 24 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अयोध्‍या में रामलला के दर्शन के लिए उमडे श्रद्धालुओं के सैलाब को सभी अखबारों ने दिया है। राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार पहले दिन पहुंचे पांच लाख श्रद्धालु। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- श्रीराम लला की नई मूर्ति को मिला नया नाम और अब इन्‍हें बालकराम कहा जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा राष्‍ट्रपति को लिखे पत्र में यह कहना कि एक अयोध्‍या अपने मन में भी लेकर लौटा हूं को जनसत्‍ता ने प्रमुखता से दिया है।

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सामाजिक न्‍याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न दिये जाने की घोषणा पर अमर उजाला लिखता है- कर्पूरी ठाकुर को उनकी एक सौंवीं जयंती पर मरणोपरान्‍त देश का सर्वोच्‍च अलंकरण दिया जाएगा।

हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री के इस बयान को दिया है- भारत पर्व वोकल फॉर लोकल प्रोत्‍साहित करने के लिए और विविधता का सम्‍मान करने के लिए है। पत्र ने बताया है कि भारत पर्व 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- इस बार बदली-बदली होगी गणतंत्र दिवस परेड। पत्र के अनुसार शंखनाद से शुरू होगी परेड, नारी शक्ति का होगा प्रदर्शन और तीनों सेनाओं की टुकडी का नेतृत्‍व नारी शक्ति करेगी। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- इस बार परेड में अस्‍सी प्रतिशत महिलाएं होंगी।

पढाई बीच में ही छोडने वाले मेडिकल छात्रों पर नहीं लगेगा जुर्माना। अमर उजाला ने चिकित्‍सा आयोग की इस सिफारिश को देते हुए लिखा है- रेजिडेंट डॉक्‍टरों पर दबाव घटाना जरूरी।

दैनिक जागरण ने कडाके की सर्दी के मध्‍य फरवरी तक जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है। पत्र कहता है- पश्चिमी विक्षोभ की अनि‍यमितता के कारण ऐसी स्थिति बन रही है।

वहीं राजस्‍थान पत्रिका ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अध्‍ययन में इस चिंताजनक खबर का खुलासा किया है-सुनने की क्षमता छीन रहा मोबाइल और वीडियो गेम्‍स का शोर।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

4 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.