Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 23 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

महिला आरक्षण विधेयक को संसद में मंजूरी को प्रधानमंत्री द्वारा ऐतिहासिक बताए जाने को आज सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को दिया है -कि महिलाओं को आरक्षण नए भारत की प्रतिबद्धता। राष्‍ट्रीय सहारा ने उनके इस कथन को दिया है – कि निर्णायक सरकार करती है ऐसे फैसले। संसद के बुलाए गए विशेष सत्र के एक दिन पहले खत्‍म होने के बावजूद दोनों सदनों में बहुत अधिक काम हुआ, अमर उजाला की खबर है। पत्र कहता है – लोकसभा में 137 और राज्‍यसभा में 128 प्रतिशत कामकाज हुआ।

जी-20 के सफल आयोजन के बाद प्रधानमंत्री के कल, भारत-मंडपम में अधिकारियों के संबोधन को अमर-उजाला ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है – कार्यक्रम सफल बनाने वाले पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे कामगारों से बोले पीएम- आपकी मेहनत ने बडे़ आयोजनों के प्रति देश को आश्‍वस्‍त किया। तीन साल बाद दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के छात्र संघ के चुनावों के लिए कल हुए मतदान को सभी अखबारों ने सचित्र दिया है। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है – फ्रेशर्स से लेकर सीनियर स्‍टूडेंट्स वोटिंग डे। जम्‍मू एयर शो में दिखा वायु सेना का रोमांच, देश बंधु में है। पत्र ने इसे सचित्र देते हुए लिखा है -घने बादलों के बीच वायु सेना जांबाजों ने नापा आसमान। मॉनसून की इस महीने के आखिर में विदाई के अनुमान को जनसत्‍ता ने प्रमुखता से दिया है। पत्र लिखता है – अगले पांच दिन उत्‍तर पश्चिम भारत में हल्‍की बारिश का जोर रहेगा।

दैनिक भास्‍कर की खबर है – मातृ भाषा के जरिए इंसान जल्‍दी सीखता है। पत्र आगे लिखता है कि-अलग-अलग भाषा सीखने वाले लोगों में दूसरी भाषा सीखने में अलग-अलग समय लगता है। हिंदी सीखने में 44 हफ्ते लगते हैं जबकि चीन की मंदारिन भाषा में 88 हफ्ते लगते हैं। हिन्‍दुस्‍तान ने आईआईटी रूडकी के वैज्ञानिकों द्वारा कार के बेकार टायर से भूकंप रोधी घर बनाने की तकनीक को देते हुए इस दावे को दिया है कि – आठ की तीव्रता वाले भूकंप में भी नहीं गिरेगा मकान। विस्‍को इलास्टिक और ब्‍लॉक्‍स से तैयार किया जा सकेगा मकान।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.