आज चांद पर होगा भारत, इतिहास रचने की घडी, शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3 अमर उजाला सहित अधिकतर अखबारों की सुर्खी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- ऑल इस वेल, हम आ रहे हैं चंदा मामा। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- चांद छू लेने की 140 करोड उम्मीदें…..आंखों में कटी रात। राष्ट्रीय सहारा ने खबर प्रकाशित की है- लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचते ही दुनिया का पहला देश बनेगा भारत। ब्रिक्स के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम, बोले- दुनिका का ग्रोथ इंजन बनेगा भारत नवभारत टाइम्स की सुर्खी है। दैनिक जागरण लिखता है- सहयोग की नई इबारत लिखेंगे ब्रिक्स देश। हरिभूमि के शब्द हैं- भारत जल्द बनेगा पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था। राजस्थान पत्रिका ऐतिहासिक शीर्षक से लिखता है- 40 साल में पहली बार यूनान पहुंचेंगे भारत के पीएम। मोदी की यात्रा से भारत के लिये यूरोप का मजबूत प्रवेश द्वार बनेगा यूनान। अगले महीने दिल्ली में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की खबर सभी अखबारों की सुर्खी है। नवभारत टाइम्स लिखता है- आठ, नौ और दस सितम्बर को रहेगी छुट्टी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment