संविधान पीठ के चुनावी बॉण्ड पर 21 मार्च तक हर आवश्यक जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देने के निेर्देश को जनसत्ता, दैनिक ट्रिब्यून, देशबंधु और राजस्थान पत्रिका ने पहली खबर बनाते हुए विस्तार से समाचार दिया है। हिन्दुस्तान ने लिखा है-सुप्रीम कोर्ट ने यूनिक नम्बर का खुलासा न करने पर नाराजगी जताई।
छह राज्यों के गृहसचिव और बंगाल के डीजीपी हटाए जाने की खबर भी अखबारों की सुर्खियों में है। अखबारों ने इसे निर्वाचन आयोग का कडा कदम बताया है। हरिभूमि लिखता है-आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग की बडी कार्रवाई।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के भीतर उम्मीदवारी के लिए गहमा-गहमी सहित विभिन्न दलों की गतिविधियों में आई तेजी पर सभी अखबारों की नजर है। मलयालम भाषा के लेखक प्रभा वर्मा को सरस्वती सम्मान दिये जाने की खबर हिन्दुस्तान में है।
जनसत्ता ने लिखा है-पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयन्का पुरस्कार आज प्रदान किया जाएगा।
समन पर फिर पेश नहीं हुए केजरीवाल लिखा है हिन्दुस्तान ने।
रूस में राष्ट्रपति पुतिन के पांचवीं बार के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री की बधाई, दैनिक भास्कर के मुखपृष्ठ पर है। नवभारत टाइम्स लिखता है-नई पारी से रिकॉर्ड बनाकर पुतिन गरजे। पत्र ने इसे सत्ता पर पकड कहा है। देशबंधु ने इसे चुनाव में पुतिन की रिकॉर्ड जीत बताया है।
हिन्दुस्तान ने कैंसर की नकली दवा मामले में ईडी की छापेमारी को पहले पन्ने पर दिया है। वहीं दैनिक भास्कर ने लिखा है-दिल्ली में मनी लांड्रिंग मामले में केस।
कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत ढहने की खबर भी कई अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment