Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 18 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

निर्वाचन आयोग के सत्‍ताधारी दलों को चुनावी चंदे के आंकडे जारी करने की खबर को आज जनसत्‍ता, अमर उजाला, दैनिक ट्रिब्‍यून और दैनिक जागरण ने सुर्खियों में दिया है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है-सत्‍ताधारी दलों को मिला भरपूर चंदा।

निर्वाचन आयोग के अरूणाचल और सिक्किम में मतगणना 2 जून को कराने के निर्देश की खबर भी कई अखबारों ने दी है। हरिभूमि लिखता है-दोनों राज्‍यों के चुनावी कार्यक्रम में बदलाव, लेकिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम में बदलाव नहीं, विधानसभाओं का कार्यकाल 2 जून को समाप्‍त होने के कारण तारीखें पहले कर दी गईं।

आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों की गतिविधियों में तेजी पर भी अखबारों ने चर्चा की है। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- महारैलियों से सियासी समर का आगाज। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है-सत्‍ता और विपक्ष दोनों ने तेज की कवायद।

देशबंधु ने संयुक्‍त अभ्‍यास में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय सेना के सेशल्‍स रवाना होने की खबर पहले पन्‍ने पर दी है।

दैनिक भास्‍कर लिखता है-चीन नहीं अब भारत खिलौनों का बडा बाजार, निर्यात 239 प्रतिशत बढा।

राष्‍ट्रीय स्‍वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्णय होसबोले फिर निभाएंगे संघ की जिम्‍मेदारी, लिखा है हरिभूमि, जनसत्‍ता और राष्‍ट्रीय सहारा ने।

रूस के राष्‍ट्रपति चुनावों पर भी अखबारों की नजर है। दैनिक जागरण ने लिखा है-पुतिन जीते, 2030 तक रहेंगे राष्‍ट्रपति।

महादेव एप सट्टा मामले में ईडी के एक्‍शन पर भी अखबारों ने चर्चा की है।

दैनिक भास्‍कर ने लिखा है-सी-डैक के वैज्ञानिकों ने तैयार किया सैंसर नैटवर्क, फसल को सूंघकर सिम से अलर्ट मेसेज भेज देंगे सैंसर।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.