Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 15 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

संसद की सुरक्षा चूक मुद्दे पर विपक्ष के हंगामें और कई सांसदों का निलंबन आज के सभी अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- सुरक्षा चूक पर हंगामा, 14 सांसद निलंबित। विपक्ष ने प्रधानमंत्री से बयान की मांग की। हरि भूमि ने संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान को दिया है- दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं वीर अर्जुन लिखता है- सुरक्षा के मामले पर ऐक्‍शन में सरकार। दिल्‍ली पुलिस के आठ कर्मी निलंबित। मुख्‍य साजिशकर्ता गिरफ्तार। आने वाले समय में नम्‍बर एक अर्थव्‍यवस्‍था बनेगा भारत।

भारत-अमरीका रणनीतिक सहयोग फोरम के अध्‍यक्ष जॉन चैम्‍बर्स के हवाले से अमर उजाला ने लिखा है- वर्ष 2024 में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान के बगल में बनी ईदगाह मस्जिद का सर्वे होगा। इलाहबाद हाईकोर्ट का यह आदेश दैनिक भास्‍कर सहित कई अखबारों में है। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- ज्ञानवापी की तर्ज पर मथुरा की शाही ईदगाह का होगा ए एस आई सर्वेक्षण। हाईकोर्ट में हिन्‍दु पक्ष की याचिका मंजूर की गई।

पांच राज्‍यों में हाल में सम्‍पन्‍न विधानसभा चुनावों में छह सौ 78 विजयी उम्‍मीदवारों में से पांच सौ 94 करोड़पति।

नेशनल इलेक्‍शन वॉच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के इस विशलेषण को देशबंधु ने बॉक्‍स में दिया है। पॉलिसी सरेंडर पर अब नहीं होगा ज्‍यादा नुकसान। बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण का यह प्रस्‍ताव दैनिक जागरण में है। जीवन बीमा कराने वाले ग्राहकों को समय से पहले पॉलिसी सरेंडर करने पर पहले के मुकाबले अब ज्‍यादा राशि मिल सकेगी।

विदेशों में नौकरी दिलाने के झांसे में न फंसे। विदेश मंत्रालय की इस एडवाइज़री को देते हुए नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- रजिस्‍ट्रड एजेंट से ही करें सम्‍पर्क।

केवल ई-केवाईसी से ही मिलेगा मुबाइल सिम, हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। नए साल यानि की पहली जनवरी 2024 से सिमकार्ड खरीद के नियमों में होने जा रहा है बदलाव।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

43 minutes ago

This website uses cookies.