सभी अखबारों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की खबर प्रमुखता से दी है। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव वर्ष में झटका बताते हुए नवभारत टाइम्स ने लिखा है- कांग्रेस के हाथ से निकले देवड़ा, शिवसेना में शामिल हुए।
अमर उजाला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान को सुर्खी बनाया है- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सियासी चश्मे से देखने और वोट बैंक तलाशने की जरूरत नहीं। यह जनमानस की आस्था का सम्मान है। दैनिक जागरण की खबर है- रामकाज के लिए एकाकार हो रहा है पूरा देश।
पोंगल के अवसर पर प्रधानमंत्री के आयोजन में शामिल होने के चित्र हरिभूमि, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा और राजस्थान पत्रिका ने पहले पन्ने पर दिए हैं।
उत्तर भारत के बड़े इलाके में घने कोहरे की चादर की खबर के साथ हिन्दुस्तान ने लिखा है- सड़क और हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली कल सबसे ठंडी रही। दो दिन तक राहत के आसार नहीं। राष्ट्रीय सहारा के शब्द हैं- घने कोहरे की कैद में उत्तर भारत। ठंड के चलते दिल्ली के स्कूलों में कक्षाओं का समय सुबह नौ बजे से शुरू करने को भी अखबारों ने पहले पन्ने पर दिया है।
मशहूर शायर मुनव्वर राणा के कल लंबी बिमारी के बाद लखनऊ में निधन हो जाने की खबर कुछ अखबारों ने दी है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment