Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 12 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जी-20 की सफलता और प्रधानमंत्री से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की मुलाकात आज प्रकाशित सभी अखबारों की सुर्खी है। अमर उजाला ने बाजार में बहार शीर्षक से लिखा है- निफ्टी ने पहली बार छुआ बीस हजार का स्‍तर, रिकॉर्ड तीन सौ 24 लाख करोड़ हुआ बाजार पूंजीकरण। पत्र ने इसका प्रमुख कारण जी-20 शिखर सम्‍मेलन में ऐतिहासिक निर्णयों को बताया है। राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं- त्‍योहारी उत्‍साह में जी-20 तड़का, बाजार गुलजार, निफ्टी बीस हजार पार। पत्र लिखता है- दुनियाभर में बाजार गिरे, देश में बढ़े। दैनिक भास्‍कर ने भारत-सऊदी अरब सहयोग परिषद की पहली बैठक पर सुर्खी दी है- चार लाख करोड की वैस्‍ट कोस्‍ट रिफाइनरी का काम तेज होगा। जनसत्‍ता ने प्रधानमंत्री मोदी का बयान दिया है- भारत के लिए सऊदी अरब अहम रणनीतिक साझेदार। भारत की धरती से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का सख्‍त संदेश दैनिक जागरण की पहली खबर है- पाकि‍स्‍तान को छोड़ना होगा आतंक का रास्‍ता।

ड्रैगन के तेवर ढीले शीर्षक से हरिभूमि की विशेष खबर है- नई दिल्‍ली घोषणा पत्र को बताया पॉजिटिव, चीन बोला- एक-दूसरे से खड़े हैं जी-20 देश।

दैनिक भास्‍कर ने मिशन 2024 शीर्षक से विशेष खबर दी है- स्‍वास्‍थ्‍य के सहारे 15 दिन में सात करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्‍य। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल आयुष्मान भव अभियान शुरू करेंगी।

राष्‍ट्रीय सहारा ने उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्णय को प्रमुखता दी है- नौकरशाहों पर सीधे दर्ज होंगे मामले। भ्रष्‍टाचार के मामलों में कार्रवाई से पहले अनुमति की बाध्‍यता खत्‍म।

दैनिक जागरण लिखता है- चंद्रमा और सूर्य के बाद अब समुद्रयान की तैयारी। पहला परीक्षण अगले वर्ष के शुरुआत में किया जा सकता है। पृथ्‍वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू के हवाले से पत्र ने लिखा है- अब समुद्रयान की बारी।

पंजाब केसरी ने केजरीवाल सरकार के बड़े फैसले को अपनी सुर्खी बनाया है- दिल्‍ली में इस साल भी दीवाली पर पटाखे छोडने पर बैन। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- दिल्‍ली में ऑनलाइन भी नहीं मिल पाएंगे पटाखे।

भारत की पाकिस्‍तान पर सबसे विराट जीत लिखता है राजस्‍थान पत्रिका। दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- कोहली सबसे कम पारियों में बने तेरह हजारी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.