संसद भवन में राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन की खबर जनसत्ता सहित सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- बग्घी से पहुंची राष्ट्रपति, सेंगोल के साथ संसद में किया प्रवेश। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है-नए संसद भवन में राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण, राम मंदिर निर्माण से सदियों की आकांक्षा पूरी हुई, परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा कानून।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण के आज अंतरिम बजट पेश किये जाने की खबर भी अधिकतर अखबारों ने पहले पन्ने पर प्रकाशित की है। दैनिक जागरण लिखता है- पीएम के संकेत, देश के विकास को दिशा देने वाला होगा बजट। अमर उजाला की सुर्खी है- सीतारामण आज पेश करेंगी अंतरिम बजट, बढ़ सकती है किसान सम्मान निधि।
जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने की खबर आज सभी अखबारों में प्रमुखता से छाई हुई है। ज्ञानव्यापी में 30 साल बाद खुले पूजा के द्वार, हिन्दु पक्ष को मिला अधिकार, 1993 से बंद था व्यास जी का तहखाना राजस्थान पत्रिका का समाचार है। कल से खुलेगा अमृत उद्यान नवभारत टाइम्स ने खूबसूरत फूलों की तस्वीरों के साथ यह खबर प्रकाशित की है। ई-ऑफिस पर होगा पूरा सरकारी काम, बेवजह फाइल अटकाने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी दैनिक भास्कर की खबर है। पत्र लिखता है- ब्यूरोक्रेसी की चाल चुस्त करने के लिए होंगे 4 बड़े बदलाव, ऐप पर हाजरी, 30 मिनट का लंच टाइम, ऑफिसर्स ऑफ द मंथ अवार्ड शुरू होगा, सीनियर अफसरों की हर 15 दिन में बैठक, केपीआई से विभागों के काम की होगी समीक्षा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment