Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 1 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा पांच सौ आकांक्षी ब्‍लॉकों के लिए संकल्‍प सप्‍ताह की शुरूआत लगभग सभी अख़बारों की सुर्खि‍यां बनी हैं। दैनिक जागरण के शब्‍द हैं- आकांक्षी जिलों ने बदला 25 करोड़ से ज्‍यादा लोगों का जीवन, आकांक्षी ब्‍लॉक कार्यक्रम भी होगा सफल। पत्र लिखता है- तीन सौ 29 जिलों में हैं ये पांच सौ आकांक्षी ब्‍लॉक, सौ करोड़ का है बजट।

आज से ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर ज्यादा जीएसटी से लेकर डे‍बिट-क्रेडिट कार्ड का नेटवर्क चुनने की सुविधा से जुड़े बदलाव को दैनिक जागरण ने विस्‍तार से दिया है। पत्र लिखता है- आज से मोबाइल नम्‍बर की तरह बदला जा सकेगा, क्रेडिट-डेबिट और प्रीपेड कार्ड का नेटवर्क, साथ ही विदेश यात्रा में सात लाख से अधिक खर्च पर बीस प्रतिशत टी.सी.एस. देना होगा।

मॉनसून के समाप्‍त होने पर जनसत्‍ता ने सुर्खी दी है- अलविदा मॉनसून, अब अगले साल बरसात। अक्‍टूबर, दिसम्‍बर की अवधि में उत्‍तर-पश्‍चिम भारत और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कई हिस्‍सों में सामान्‍य से अधिक बारिश होने का अनुमान। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- मौसम विभाग ने किया मॉनसून की विदाई का ऐलान, चार महीने के इस मौसम में बारिश रही सामान्‍य। हिन्‍दुस्‍तान इस खबर पर लिखता है- सामान्‍य बारिश लेकिन मॉनसून में देश का 18 प्रतिशत हिस्‍सा सूखा।

देश के पहले सुर्य मिशन आदित्‍य एल-1 के नौ लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद पृथ्‍वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बाहर निकलने को हिन्‍दुस्‍तान ने सुर्खी दी है- आदित्‍य एल-1 यान पृथ्‍वी की कक्षा से सफलतापूर्वक बाहर निकला।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

13 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

15 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.