Categories: News-Headlines

आज का अखबार की ताजा खबर हिंदी में (30 अप्रैल, 2023)

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए धुंआधार प्रचार आज के अखबारों में अलग-अलग शीर्षकों से छाया हुआ है। प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड के प्रसारण पर नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं – मन की बात के शतक का साक्षी बनेगा संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय, सीधा प्रसारण होगा। हरिभूमि ने लिखा है संयुक्‍त राष्‍ट्र में पहली बार इस तरह के किसी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। राजस्‍थान पत्रिका, ने तैयारी शीर्षक से देश में चार लाख स्‍थानों पर आज मन की बात के प्रसारण की खबर के साथ लिखा है – 100वें अंक को खास बनाने का प्‍लान। अमर-उजाला ने एतिहासिक शीर्षक से लिखा है – संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में गूंजेगी मन की बात, प्रसारण के साथ ही हो जाएगा वैश्विक।

सूडान से भारतीयों को स्‍वदेश लाने की खबर देते हुए दैनिक जागरण लिखता है – सूडान की राजधानी खारतून में नाइट विज़न चश्‍मे की मदद से वायु सेना ने रात में चलाया अभियान, 121 भारतीयों को घुप्‍प अंधेरे के बीच बिना किसी सुविधा के सुरक्षित निकाला। पत्र ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मॉर्शल वी के चौधरी के इस बयान को अहमियत दी है कि वायु सेना ने अपने सबसे कठिन परिस्थितयों में ऑपरेशन को अंजाम देने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।

शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बडी कंपनी बायजूस के सीईओ के दफ्तर और आवास पर ईडी के छापे की खबर अधिकांश अखबारों में है। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है – फेमा के तहत कार्यवाही, कंपनी ने तैयार नहीं किया है वित्‍तीय खाता।

मौसम का जिक्र कई अखबारों ने पहले पन्‍ने पर किया है। मई में भी ठीक ठाक बारिश होगी पश्चिमोत्‍तर भारत में। देशबंधु ने लिखा है दिल्‍ली में छह डिग्री पारा लुढ़का। हरि भूमि ने लिखा है- दिल्‍ली-एनसीआर में छह डिग्री पारा गिरा, पांच मई तक वर्षा के आसार।

आर्टिलरी रेजिमेंट में भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार महिला अधिकारियों को शामिल किया गया। अखबार ने विस्‍तार से इस पर चर्चा की है। पांच में से तीन महिलाएं चीन और दो पाकिस्‍तान सीमा पर तैनात। राजस्‍थान पत्रिका में नारी शक्ति शीर्षक से लिखा है – चीन और पाकिस्‍तान की चुनौतीपूर्ण सीमाओं पर दुश्‍मनों को देंगी मुंहतोड़ जवाब, गलवान घाटी में पति ने दी थी शहादत अब वहीं पर तैनात होगी लेफ्टिनेंट पत्‍नी। अमर उजाला ने इसे गर्व का पल बताया है। दैनिक ट्रिब्‍यून के शब्‍द हैं – तोपखाना रेजिमेंट में पहली बार पांच वीरांगनाएं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

1 hour ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

3 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

5 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

5 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.