Categories: News-Headlines

आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस है

आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्‍कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। यह महिलाओं की समानता के लिए प्रयास तेज करने का भी आह्वान करता है। इस वर्ष महिला दिवस की थीम है- हैश टैग ब्रेक द बायस यानी पूर्वाग्रह तोडें।

कहते हैं हर सफल पुरूष के पीछे एक महिला होती है। लेकिन जब एक महिला सफल होती है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका या तो उसके पिता की होती है या भाई की या फिर उसके पति की। हमारे देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने कामयाबी की नई इबारत लिखी… कई शायरों ने महिलाओं के महत्व को समझाया। मुनीर नियाज़ी कहते है- शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास रौनके़ं जितनी यहां हैं औरतों के दम से हैं

महिला दिवस के बहाने हम देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाचार कक्ष से फरहत नाज़।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने तथा उनके सपनों और आकांक्षाओं को गति देने के लिए पुनः प्रतिबद्ध हों।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.