मौसम विभाग ने 21 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि कल से देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि इस महीने की 23 तारीख तक देश के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश, बिहार में कल के बाद 4 दिन हीट वेव की संभावना है उसके बाद वहां हल्का आंधी-तूफान आ सकता है जिसके कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने मंगलवार तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। 20 और 21 मई को केरल में कुछ स्थानों में तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में सोमवार तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment