Categories: News-Headlines

आगामी एशियाई खेलों का हिस्सा बनने जा रही भारत की रोइंग टीम बुधवार, 6 सितंबर को चीन के हांगझू के लिए रवाना हुई

आगामी एशियाई खेलों का हिस्सा बनने जा रही भारत की रोइंग टीम बुधवार, 6 सितंबर को चीन के हांगझू के लिए रवाना हो गई। टीम में कोचिंग स्टाफ के रूप में एशियाई खेलों के पदक विजेताओं सहित 43 सदस्य (20 पुरुष और 13 महिलाएं) शामिल हैं, जो दर्शाता है कि कैसे पदक विजेता पूर्व नाविक अपने इस खेल में योगदान दे रहे हैं। 13 महिलाओं की भागीदारी वाला यह दल एशियाई खेलों के लिए यात्रा करने वाली महिला नाविकों का सबसे बड़ा दल है। यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिलाओं की आठ स्पर्धाओं को एशियाई खेलों में शामिल किया गया है और भारत इस आयोजन के लिए एक टीम उतार रहा है।

इसके साथ ही पहली बार टीम 16 सितंबर को एशियाई खेल गांव में जाने से पहले एक सप्ताह के लिए हांगझू में सरकार द्वारा वित्त पोषित (1 करोड़ रुपये की) अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेंगी, जिससे उन्हें अपनी प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अच्छी तरह से अनुकूलित होने का मौका मिल जाएगा।

चीन रवाना होने से पहले इस दल को भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) मुंबई के अधिकारियों ने जोरदार विदाई दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय नाविकों और मुक्केबाजों का पहला बैच भी मल्टीस्पोर्ट प्रतिस्पर्धा से पहले प्रशिक्षण के लिए चीन के लिए रवाना हो गया। जहां भारतीय मुक्केबाज वुइशान शहर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, भारतीय नाविक निंगबो जियांगशान सेलिंग सेंटर में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, जहां एशियाई खेलों की नौकायन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.