Categories: News-Headlines

आईपीएल: मुंबई इंडियंस का सामना कल दूसरे क्‍वालीफायर में गुजरात टाइटंस से होगा

आई. पी. एल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने कल रात चेन्‍नई के एम. ए. चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में एलिमिनेटर राउंड में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्‍वालीफायर दो में जगह बना ली है। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाये। मुंबई इंडियंस के कैमेरॉन ग्रीन ने 41 रन बनाये। लखनऊ के लिए नवीन-उल-ह‍क ने चार विकेट लिये। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए लखनऊ 16 ओवर और तीन गेंद पर 101 रन ही बना सकी।

इसके साथ ही लखनऊ खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस का सामना कल अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से होगा। हारने वाली टीम इस स्‍पर्धा से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम आगामी रविवार को फाइनल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से भिडेगी। पहले क्‍वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्‍नई रिकॉर्ड दसवीं बार फाइनल के लिए पहले ही क्‍वालीफाई कर चुकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.