आईपीएल क्रिकेट में आज गुवाहाटी में दिन में साढे़ तीन बजे से राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। आज के दूसरे मुकाबले में मुंबई में शाम साढे़ सात बजे से चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले कल रात लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। कुणाल पंड्या ने तीन तथा अमित मिश्रा और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिये । जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 24 गेंद शेष रहते ही पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान के एल राहुल ने 35 और कुणाल पंड्या ने 34 रन बनाए। कुणाल पंड्या को प्लेअर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment