Categories: News-Headlines

आईपीएल का 18वां संस्करण आज से शुरू, उद्घाटन मैच KKR और RCB के बीच

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट का 18वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। कोलकाता में आज आरंभिक मैच में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

टूर्नामेंट में 10 टीम भाग लेंगी और 74 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। ग्रुप ए में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। गुप बी में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, डेल्ही कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शामिल हैं।

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रौल बोर्ड ने प्रतियोगिता के लिए चार बडे बदलाव किये हैं। गेंदबाजों को गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा शाम के मैच में ओस से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के पास 10वें ओवर के बाद गेंद बदलने का विकल्प भी होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.