Categories: News-Headlines

अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने से आठ मजदूरों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने के बाद आठ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत यहां गुजरात विश्वविद्यालय के निकट बनाई जा रही है। पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवें तल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई।”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन भवन में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त किया है। श्री मोदी ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; ‘‘अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन भवन में हुई दुर्घटना दुःखद है। मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले लोगों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल हुए लोग जल्द ही स्वस्थ होंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री”

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.