Categories: News-Headlines

असम विधानसभा का बजट सत्र आज गुवाहाटी के दिसपुर में शुरू होगा

असम विधानसभा का बजट सत्र आज गुवाहाटी के दिसपुर में शुरू होगा। सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा और इसमें 14 बैठकें होंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु होगा।

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज सदन के सदस्यों को संबोधित करेंगे। प्रदेश के वित्त मंत्री अजंता नियोग इस महीने की 16 तारीख को बजट पेश करेंगे। इस सत्र के दौरान कई नए और संशोधित विधेयक भी पेश किए जाने की उम्मीद है। सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए विधायक दल की बैठक की है। विपक्षी दलों द्वारा बेदखली अभियान, बाल विवाह के मुद्दों पर कार्रवाई सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.